बोकारो , फरवरी 18 -- झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर दो में निवास करने वाली 23 वर्षीय पूजा कुमारी को गया के आकाश कुमार से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई और वो घर से फरार हो उससे मंदिर में विवाह कर ली।
।लड़की के परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी को आवेदन के बाद पुलिस ने युवती को गया से बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि धर्मेन्द्र प्रसाद महतो द्वारा बीएस सिटी थाना में एक लिखित आवेदन दिया कि इनकी पुत्री पूजा कुमारी उम्र 23 वर्ष को किसी अज्ञात व्यक्ति भगाकर ले गया है। इनके दिये आवेदन के आधार बीएस सिटी थाना ,काण्ड संख्या 23/26, दिनांक 13.02.2026 धारा 87 बीएनएस दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो हरविंदर सिंह द्वारा पुलिस उपाधीक्षक नगर आलोक रंजन को टीम बनाकर इस घटना की अपहृता को बरामद करने का निर्देश दिया। छापामारी टीम द्वारा पूजा कुमारी को बिहार के गया जिला के सिविल नाईन थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। पूछताछ करने पर पूजा कुमारी द्वारा बताया गया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से गया का रहने वाला युवक आकाश कुमार पिता भुनेश्वर प्रसाद से दोस्ती हो गया । उसी के साथ सहमती से चली गयी थी एवं उसके साथ मंदिर में शादी कर ली है और उसके साथ रह थी।
छापामारी टीम में पुअनि महती बोयपाय, बीएस सिटी थाना एवंआरक्षी नवीन कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित