बोकारो , फरवरी 16 -- झारखंड मे बोकारो जिले के सेक्टर 12 थाना पुलिस ने लिव-इन रिलेशन में रहने के लिए घर से अपने घर से फरार हुई एक महिला को राजस्थान से बरामद किया है।
बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने आज यहां बताया कि महिला के परिवार ने 4 फरवरी को सेक्टर-12 थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराई थी।
घटना के बाद एसपी ने एक टीम का गठन किया था। टीम के साथ गुमशुदा महिला के भाई तथा भाभी भी राजस्थान गए थे। टीम राजस्थान के गंगा शहर थाना के सहयोग से महिला को बरामद करने में सफल रही। पूछताछ में महिला ने बताया कि उनकी शादी 2006 में अजय (बदला हुआ नाम) से हुई थी और उनका एक 16 वर्षीय पुत्र है। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के संबंध ठीक नहीं थे।
महिला ने पुलिस को बताया कि दो माह पूर्व फेसबुक के माध्यम से बीकानेर के रहनेवाले नरेन्द्र भाटी से दोस्ती हुई थी। 4 फरवरी को महिला ने अपने मर्जी से घर से जाने की बात लिखकर नरेन्द्र भाटी के पास चली गई और उनके साथ लिव-इन रिलेशन में रहने लगी। महिला ने लीव इन रिलेशनशिप में रहने का एकरारनामा भी पुलिस को सौंपा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित