बोकारो , दिसंबर 17 -- झारखंड के बोकारो में स्थापित बोकारो स्टील प्लांट(बीएसएल) के महाप्रबंधक के कौस्तुव बसु को आज छत्तीसगढ़ की पुलिस दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ ले गई।

बोकारो सीटी डीएसपी आलोक रंजन ने आज यहां बताया कि छत्तीसगढ़ की पुलिस धारा 376 बी के तहत महाप्रबंधक के कौस्तुव को रिमांड पर गिरफ्तार करने आई थी। छत्तीसगढ़ के पुलिस को बोकारो के सेक्टर 6 थाना पुलिस के सहयोग से उन्हें गिरफ्तार किया। बताया गया कि महाप्रबन्धक के कौस्तुव भिलाई स्टील प्लांट में रह चुके हैं। भिलाई की तलाक सुधा पत्नी की शिकायत पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित