बोकारो , अप्रैल 04 -- झारखंड में बोकारो जिले के ललपनिया थाना क्षेत्र के कोदवाटांड में तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन (टीटीपीएस) के वाटर डिस्चार्ज कैनाल में एक युवक का हाथ कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मृतक की पहचान कोदवाटांड निवासी 22 वर्षीय रामू तुरी के रूप में हुई है, जिनके पिता का नाम कोलेश्वर तुरी है।
परिजनों के अनुसार, रामू कल रात घर नहीं लौटे थे। सुबह से ही उनका पता लगाने की कोशिश की जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और अंत परीक्षण के लिए तेनुघाट अस्पताल भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस चिकित्सीय अंत परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित