बोकारो , अप्रैल 19 -- झारखंड में बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी स्थित पुराना बांध तालाब में नहाने के दौरान 10 वर्षीय रोहन कुमार की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मेन रोड पर स्थित बांग्ला मध्य विद्यालय का यह छात्र अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था। कैलाश नगर, चास का रहने वाला रोहन घर से दोस्तों के पास जाने के बहाने निकला था। दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के क्रम में वह गहराई में चला गया और डूब गया।

स्थानीय लोगों को जैसे ही जानकारी मिली, उन्होंने रोहन को हॉस्पिटल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही रोहन के घर में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और आसपास के लोग सदमे में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित