बोकारो , मार्च 12 -- झारखंड मे बोकारो जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के गरगा डैम में नहाने के दौरान झोपड़ी कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय दीपक कुमार की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि स्थानीय गोताखोरों के असफल प्रयास के बाद एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स) की टीम ने शव बरामद किया। पुलिस ने शव को अन्तपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पांच-छह दोस्तों के साथ नहाने आए दीपक डैम में कुछ दूर चले गए थे। अचानक डूबने लगे तो एक दोस्त ने बचाने की कोशिश की, लेकिन दलदल और झाड़ियों में फंसने से वह पानी के अंदर चला गया।

स्थानीय गोताखोरों ने शव निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद मे एनडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित