बोकारो , दिसम्बर 29 -- झारखण्ड में बोकारो जिले के चास मुफसिल थाना क्षेत्र पुपुनकी आश्रम के पास बीते रात्रि शराब के नशे में धुत्त उपद्रवी तत्वों ने पुलिस बल पर पथराव किया जिससे थाना प्रभारी प्रकाश मण्डल समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गए।
बोकारो पुलिस ने चार उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। बोकारो-चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने आज यहां बताया की पुपुनकी आश्रम में श्री श्री स्वरूपा नन्द गुरु परमहंस देव जी की अंतराष्ट्रीय दो दिवसीय 100 वीं स्वर्ण जयंती समारोह मनायी जा रही है। इस जयंती समारोह में बनारस, ओडिसा, बंगाल, बिहार समेत विदेशो से महिला, पुरुष भक्तो का आना शुरू था।
आश्रम आने - जाने के मुख्य रास्ता आश्रम के ठीक नजदीक 15-20 की संख्या में असमाजिक उपद्रवियों द्वारा मादक माड़ी, शराब बिक्री कर रहे थे। पुलिस बल ने उक्त उपद्रवियों को रास्ते से हटाने का प्रयास किया बाद में उपद्रवियों ने लाठी डंडे लेकर पुलिस का विरोध किया और पुलिस बल को लाठी डंडे से मारने लगे तथा पत्थराव किया। जिससे दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस गस्ती बल घटना स्थल पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित