बोकारो , फरवरी 23 -- झारखंड मे बोकारो के चास नगर निगम के वार्ड 32 में चुनाव के दौरान जमकर हंगामा हुआ। वार्ड पार्षद प्रत्याशी रेखा देवी और उसके समर्थकों के बीच पुलिस से झड़प हो गई, जिसमें चास एसडीपीओ घायल हो गए।

बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि घायल एसडीपीओ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे बोकारो एसपी ने दलबल के साथ स्थिति नियंत्रित की। उन्होंने कहा, "आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पर हाथापाई करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।" एसपी ने स्पष्ट किया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

घटनास्थल 32 नंबर बूथ पर स्थित वन विभाग कार्यालय, चास है। झड़प के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनावी तनाव के कारण ऐसी घटनाएं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित