बोकारो , मार्च 08 -- झारखंड मे बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के झींझीरघुटू गांव के खेत किनारे एक कुआं से बीते रात्रि 17 वर्षीय डिम्पल कुमारी का शव पुलिस ने बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि मृतका पिछले चार मार्च की रात्रि से लापता थी। उसके परिवार द्वारा लिखित शिकायत छह मार्च क़ो थाना मे गुमशुदा होने की आवेदन दिया गया था।
मृतका चंद्रपुरा के शिव मंदिर रोड शिशु विकास मंदिर विद्यालय के सामने की निवासी बताई जा रही है।
मृतका के पिता अजय रवानी ने युवती के साथ बलात्कार के बाद हत्या आशंका व्यक्त की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित