बोकारो , फरवरी 16 -- झारखंड मे बोकारो जिले के कसमार और जरीडीह थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई बंद घरों में चोरी की सनसनीखेज घटनाओं का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बी एन सिंह बेरमो-तेनुघाट के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी शाखा और स्थानीय मुखबिरों की मदद से 6 अपराधियों को गिरफ्तार कर किया। सभी ने अपनी संलिप्तता कबूल की और चोरी का सामान बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार अपराधियों में 22 वर्षीय राहुल रवानी, 20 वर्षीय राजकुमार पासी 25 वर्षीय पंकज पासी, 19 वर्षीय आभाष चौधरी, 35वर्षीय शंकर पासी, आदि शामिल है।
पुलिस टीम ने खैराचातर में अभियुक्तों के तंबू से सोने का मंगलसूत्र-1, चूड़ियां-2, कानबाली-2, नथिया-1; चांदी के बेड़ा-4, बिछिया-2, आंख-2, चेन-2, ब्रेसलेट, अंगूठी, लोकेट बरामद किए। इसके अलावा कांसे के थाली, लोटा, गिलास; स्कूल सर्टिफिकेट, जमीन के कागजात, LIC पेपर, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासबुक जब्त हुए। राजकुमार पासी के इशारे पर हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल (जेएच09 बीएच5437) और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
छापामारी टीम मे पु.नि. शैलेन्द्र कुमार सिंह (जरीडीह अंचल)।पु.अ.नि. कुंदन कुमार (थाना प्रभारी, कसमार),पु.अ.नि. विपिन चन्द्र महतो (थाना प्रभारी, जरीडीह),पु.अ.नि. भजन लाल महतो (ओपी प्रभारी, तेनुघाट)।पु.अ.नि. रंजन कुमार सिंह, हिमांशु शेखर, संजीव कुमार (कसमार/जरीडीह), पु.अ.नि. विकास कुमार विश्वकर्मा, एम.जे. मूर्मू (जरीडीह),स.अ.नि. सत्येन्द्र कुमार (कसमार), आरक्षी पंकज कुमार (तकनीकी शाखा) शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित