नयी दिल्ली , फरवरी 01 -- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'बॉयो फार्मा शक्ति' योजना शुरू करने की घोषणा करते हुये कहा है कि इसके तहत बायो फार्मा सेक्टर को बढावा देने के लिए दस हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा।

श्रीमती सीतारमण ने रविवार को बजट 2026-27 पेश करते हुए बायो फार्मा क्षेत्र के लिए 'बायो फार्मा शक्ति' रणनीति के तहत अगले पांच साल में दस हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य ज्ञान, तकनीक और नवाचार के माध्यम से स्वास्थ्य योजना को उन्नत करना है। यह निवेश भारत को वैश्विक बायो फार्मा विनिर्माण केंद्र बनाने और गैर संक्रामक बीमारियों से निपटने में मदद करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित