ऋषिकेश , मई 01 -- उत्तराखंड में ऋषिकेश के पशुलोक बैराज क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व नदी में डूबे व्यक्ति का शव राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) टीम ने शुक्रवार को बरामद कर लिया। लगातार कई दिनों से चलाए जा रहे तलाश अभियान के बाद टीम को यह सफलता मिली।

जानकारी के अनुसार, 24 अप्रैल को सायं लगभग 5:15 बजे दर्शन महाविद्यालय मुनि की रेती टिहरी गढ़वाल के पास एक व्यक्ति नदी में डूब गया था। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। टीम द्वारा लगातार नदी क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित