जयपुर , दिसंबर 06 -- राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डाॅ प्रेमचंद बैरवा ने शनिवार को दूदू विधानसभा क्षेत्र के चकवाड़ा, मौजमाबाद और बोराज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
इस दौरान डाॅ बैरवा ने लोगों से संवाद स्थापित करते हुए प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं और कल्याणकारी नीतियों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और आधारभूत संरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के संतुलित और समग्र विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने बताया कि सरकार का प्रत्येक निर्णय जनहित और जनता के उत्थान को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है, जिससे प्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित कर सके। इस अवसर पर जयपुर जिला प्रमुख रमा चोपड़ा सहित क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित