जयपुर , अप्रैल 08 -- राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने बुधवार को यहां विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मुलाकात की।

डॉ बैरवा ने श्री देवनानी के सिविल लाइंस स्थित उनके राजकीय निवास पर यह मुलाकात की जो उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

इस दौरान दोनों ने सड़क सुरक्षा, परिवहन सेवाओं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में इनकी सुविधा एवं सुगमता बढ़ाने, बड़े शहरों में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था, उच्च शिक्षा में गुणवत्ता सहित कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित