बैतूल , अप्रैल 04 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में विभिन्न शिक्षक संगठनों ने संयुक्त रूप से शिक्षक संयुक्त मोर्चा का गठन किया है और आगामी 8 अप्रैल को प्रदेशव्यापी आंदोलन करने की घोषणा की है।

बैठक में बताया गया कि शासन द्वारा आयोजित की जा रही शिक्षक पात्रता परीक्षाओं का संयुक्त मोर्चा विरोध कर रहा है। संगठनों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था शिक्षकों के हितों के अनुरूप नहीं है, इसलिए इसके खिलाफ संगठित रूप से आंदोलन किया जाएगा।

बैठक में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर आंदोलन की रणनीति तैयार की गई, जिसके तहत ब्लॉक, जिला और प्रांतीय स्तर पर चरणबद्ध प्रदर्शन किए जाएंगे। पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस दौरान विभिन्न शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखते हुए शिक्षक पात्रता परीक्षा का विरोध किया और शिक्षकों से बड़ी संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन शिक्षकों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित