झुंझुनू , अप्रैल 17 -- राजस्थान के झुंझुनू जिले में बैंक का रिण नहीं चुका पाने के कारण एक डेयरी संचालक ने गुरुवार की रात सिरसा-कोटा ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डेयरी संचालक विनोद पूनिया (50) ने बैंक से करीब 31 लाख रुपए का रिण लिया था , जिसे चुका पाने में वह असमर्थ था। वह हमेशा नियमित किस्त जमा कराता था। पशुधन में नुकसान होने की वजह से किस्त समय पर जमा नहीं हो पाई, जिसके लिए बैंक ने दबाव बनाया। दो-चार दिन पहले बैंक प्रबंधक और उनके कर्मचारी घर आए थे और किस्त जमा करवाने और पुलिस से उठवाने की धमकी दी थी। इसके चलते विनोद अवसाद में रहता था।

मृतक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था। उसके बाद उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित