अलवर , मार्च 02 -- राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद, विधायक एवं पूर्व विधायकों सहित कई जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की मां चलती देवी के निधन पर उनके पैतृक गांव काठूवास स्थित निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इन नेताओं ने काठूवास पहुंचकर श्रीमती चलती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।
इस दौरान श्री बेढ़म के अलावा पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, रघु शर्मा, जाहिदा खान एवं ममता भूपेश, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री महादेव सिंह खंडेला, सांसद नीरज डांगी एआईसीसी सचिव , प्रदीप नरवाल, विधायक सुखवंत सिंह, इंद्रा मीणा, अनीता जाटव, प्रशांत सहदेव शर्मा, मांगेलाल मीना एवं देवी सिंह शेखावत, पूर्व सांसद करण सिंह यादव, पूर्व विधायक कृष्णा पुनियां और हरियाणा की पूर्व विधायक संतोष यादव तथा अन्य कई गणमान्य लोगों ने श्रीमती चलती देवी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित