जयपुर , मार्च 31 -- राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने मंगलवार को सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूधाम में बाबा श्याम मंदिर में दर्शन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

श्री बेढ़म ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाकर प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की।

दर्शन के बाद सेवक परिवार की ओर से श्री प्रताप सिंह चौहान एवं श्री दिग्विजय सिंह चौहान ने श्री बेढ़म का श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर खंडेला विधायक सुभाष मील तथा अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित