अलवर , मार्च 25 -- राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र में रूपवास गांव में बुधवार को पारिवारिक विवाद के कारण एक युवक ने अपनी ही मां पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गगन सिंह कुछ समय पहले एक शादीशुदा महिला को अपने घर ले आया था। इसके बाद उसने अपनी मां और छोटे भाई को परिवार सहित घर से बाहर निकाल दिया।

इसी बात को लेकर आज सुबह विवाद हो गया जिस पर गगन सिंह ने तलवार से अपनी मां पर हमला कर दिया। इस पर बीच-बचाव करने पहुंचे छोटे भाई मोहन सिंह पर भी आरोपी ने बेरहमी से वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मोहन सिंह को तुरंत अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ओर जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित