शिवपुरी , फरवरी 06 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिला पुलिस ने एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी उसके पिता को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

कोलारस एसडीओपी संजय मिश्रा ने आरोपी पिता का नाम ग्राम अटा मानपुर निवासी गोपाल आदिवासी (34) बताया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित बालिका द्वारा इस मामले में कल अपने पिता के विरुद्ध दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कराया गया था। आरोपी द्वारा 25 जनवरी को अपनी पुत्री को खाना देने के लिए बुलाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद बच्ची अपनी मां के साथ राजस्थान के कस्बा थाना अपने मामा के यहां गई और वहीं उसने अपनी मां को इस बारे में जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि बच्ची ने डर की वजह से किसी से कुछ नहीं कहा था। मां का साथ पा कर वह तेंदुआ थाना पहुंची और पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित