चंडीगढ़ , दिसंबर 30 -- पंजाब में पटियाला के सनौर में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखवीर सिंह बादल ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

श्री बादल ने मंगलवार को कहा, " मैं कल सनौर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख और विरोध व्यक्त करता हूं और मांग करता हूं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। "उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार इन्हें रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले चार सालों में करीब 100 ऐसी दिल दहलाने वाली घटनाएं हो चुकी हैं, पर यह सरकार ऐसे भावनात्मक मौकों पर भी केवल राजनीति ही कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित