, March 20 -- मॉस्को, 20 मार्च (स्पुतनिक/वार्ता) बुल्गारिया ने रूसी नागरिक इगोर ग्रेचुश्किन को रिहा कर दिया है, जिन्हें बेरूत में जहाज विस्फोट के सिलसिले में हिरासत में लिया गया था। रूसी नागरिक ग्रेचुश्किन के वकील येकातेरिना दिमित्रोवा ने यह जानकारी दी।

ग्रेचुश्किन उस जहाज के मालिक थे, जिसके माल में बाद में 2020 में बेरूत बंदरगाह पर विस्फोट हुआ था। उन्हें इंटरपोल वारंट पर बुल्गारिया में हिरासत में लिया गया था। यह गिरफ्तारी छह सितंबर को बुल्गारिया की राजधानी सोफिया के हवाई अड्डे पर हुई, जहाँ 48 वर्षीय रूसी नागरिक ग्रेचुश्किन साइप्रस से पहुँचे थे।

वकील दिमित्रोवा ने कहा, "ग्रेचुश्किन को रिहा कर दिया गया है। उन्हें देश छोड़ने के लिए अदालत के मूल आदेश की प्रति प्राप्त करनी पड़ी और यात्रा प्रतिबंध हटवाना पड़ा, जिसमें (अपील के बाद जनवरी के अंत से) अतिरिक्त एक-दो सप्ताह लग गए। वह अब पूरी तरह से स्वतंत्र हैं और परिवार के साथ साइप्रस में रह रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित