वाशिंगटन , दिसंबर 16 -- अमेरिकी रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने बुल्गारिया और स्लोवाकिया दोनों के शुरुआती बेड़े के लिए सभी एफ-16 ब्लॉक 70 फाइटर जेट का उत्पादन पूरा कर लिया है।

कंपनी की ओर से जारी बयान के मुताबिक लॉकहीड मार्टिन ने बुल्गारिया और स्लोवाकिया के शुरुआती बेड़े के लिए सभी एफ-16 ब्लॉक 70 विमानों का उत्पादन पूरा कर लिया है, जिससे दोनों वायु सेनाओं को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) और सहयोगी संचालन के लिए तैयार एडवांस्ड एफ-16 मिल गए हैं।

बयान में कहा गया है कि स्लोवाकिया को कुल 14 एफ-16 ब्लॉक 70 जेट मिलने वाले हैं, जिसने दिसंबर 2018 में अपने प्रस्ताव और स्वीकृति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे। बुल्गारिया को 16 एफ-16 ब्लॉक 70 मिलने वाले हैं, जो दो अलग-अलग स्वीकृति पत्र पर आधारित हैं। एक आठ विमानों के लिए 2019 में और दूसरा अतिरिक्त आठ जेट के लिए 2022 में करार किया गया था। स्लोवाकियाई एफ-16 ब्लॉक 70 की पहली उड़ान 29 सितंबर, 2023 को हुई, जबकि बुल्गारियाई एफ-16 ब्लॉक 70 की पहली उड़ान 22 अक्टूबर, 2024 को हुई। ये विमान लॉकहीड मार्टिन की ग्रीनविले, साउथ कैरोलिना में स्थित फैसिलिटी में बनाए गए थे और अमेरिकी सरकार के विदेशी सैन्य बिक्री कार्यक्रम के माध्यम से डीडी250 के रूप में अंतिम स्वीकृति हासिल किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित