बुलढाणा , मार्च 29 -- महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में मेहकर तहसील के नंदा फाटा के पास रविवार को एक पिकअप वाहन पलट गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए मेहकर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यात्री बुलढाणा जिले में सैलानी बाबा के मंदिर के दर्शन के लिए पिकअप वाहन से जा रहे थे। लातूर जिले के अहमदनगर निवासी ये लोग सुबह-सुबह दर्शन के लिए निकले थे। नंदा फाटा के पास चालक को कथित तौर पर नींद आ गई और उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

मृतकों की पहचान अरमान शरीफ बागवान (16) और रेहान सैदु बागवान (17) के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित