बुलन्दशहर , जनवरी 12 -- बुलन्दशहर में बहुचर्चित बसपा विधायक स्व हाजी अलीम के भतीजे सुफियान की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो डंडे व एक सरिया बरामद किया है। इस प्रकरण से जुड़े तीन अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित