बुलन्दशहर , दिसंबर 27 -- अपराध विवेचना को अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी एवं साक्ष्य आधारित बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन बुलन्दशहर में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों को आधुनिक फॉरेंसिक विषयों पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में फॉरेंसिक/फील्ड यूनिट की टीम ने आरक्षियों को अपराध स्थल पर उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्यों के महत्व, उनके सुरक्षित संकलन, संरक्षण तथा न्यायालय में सही प्रस्तुतिकरण की प्रक्रिया से अवगत कराया।
प्रशिक्षण के दौरान अपराध स्थल प्रबंधन (क्राइम सीन मैनेजमेंट), फॉरेंसिक साक्ष्यों की पहचान, संग्रहण, पैकेजिंग, सीलिंग एवं चेन ऑफ कस्टडी की प्रक्रिया को उदाहरणों के माध्यम से विस्तारपूर्वक समझाया गया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने बताया कि विवेचना के दौरान की गई छोटी-सी लापरवाही भी महत्वपूर्ण साक्ष्यों को नष्ट कर सकती है, जिससे अभियोग की मजबूती प्रभावित हो सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित