बुलंदशहर , फरवरी 23 -- उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर नगर स्थित गांधी बाल निकेतन विद्यालय में बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के दौरान एक शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई।
पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि विद्यालय में चल रही हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान कक्ष संख्या-4 में शिक्षक सुरेन्द्र पाल ड्यूटी पर तैनात थे। परीक्षा के दौरान ही उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई।आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृत्यु का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित