बुलंदशहर , अप्रैल 11 -- बुलंदशहर जिले के कोतवाली बुलंदशहर नगर क्षेत्र में एक नर्स ने डेंटिस्ट पर जबरन दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि वह पिछले तीन वर्षों से संबंधित डाक्टर के डेंटल क्लिनिक पर कार्यरत है। आरोप है कि डाक्टर ने उसे चाय बनाने के बहाने अपने घर बुलाया और वहां बेडरूम में ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली में आरोपी डाक्टर के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई में देरी की जा रही है।

उन्होने बताया कि मामला दो समुदायों से जुड़ा हुआ है तथा पीड़िता भूड़ शांति नगर क्षेत्र की निवासी है। यह घटना काला आम पेट्रोल पम्प के पास स्थित एक डेंटल क्लिनिक की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित