बुलंदशहर , मार्च 01 -- बुलंदशहर में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिकन्द्राबाद पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चार किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने का दावा किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 70 हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि रविवार को थाना सिकन्द्राबाद पुलिस ने ग्राम रजपुरा के पास से अभियुक्त अजीत उर्फ दादू को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 04 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना सिकन्द्राबाद पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अजीत उर्फ दादू पुत्र रामसहाय निवासी ग्राम भिढेना, थाना तम्बौर, जनपद सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित