बुलंदशहर , मार्च 31 -- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार शाम भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। इस घटना में करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट होने की आशंका है। पुलिस अधीक्षक शंकर प्रसाद के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र के 4 नंबर कट के पास स्थित मैट्रिक्स केमिकल फैक्ट्री में शाम करीब 7 बजे अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची लपटों से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।
सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुलंदशहर से अतिरिक्त फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर बुलाई गईं। पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित