भरतपुर , अप्रैल 23 -- राजस्थान में डीग जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र में रामनगर गांव में एक बुजुर्ग महिला की पीटपीट करके हत्या करने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मृतका के पुत्र गोपाल सिंह द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि आरोपियों ने बुधवार देर रात्रि अपने घर के बाहर बैठी बुजुर्ग चंद्रवती (75) को बालों से पकड़कर सड़क पर घसीटा और जमीन पर पटक दिया जिससे उनके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गईं।
पुलिस ने बताया कि बाद में कुम्हेर अस्पताल ले जाते समय वृद्धा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी सात अप्रैल को भी उनके घर में घुसकर मारपीट कर चुके है जिसकी प्राथमिकी कुम्हेर थाने में पहले से दर्ज है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित