पटना , अप्रैल 07 -- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए दूसरा मौका दिया गया है।

जिन छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा पास की है लेकिन प्रथम मेधा सूची में जगह नहीं बना पाईं, उनके लिए विभाग ने पोर्टल दोबारा खोल दिया है। अब वे 10 वैकल्पिक विद्यालय चुन सकेंगी। इसके लिए 03 अप्रैल से 10 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे। कक्षा 6 से कक्षा 9 के लिए कुल 760 सीटों के आलोक में आवेदन लिए जाएंगे। इनमें सबसे अधिक कक्षा 06 के लिए 464 सीटें उपलब्ध है। इसके अलवा कक्षा 07 के लिए 164, कक्षा 08 के लिए 52 और कक्षा 09 के लिए 80 सीटों पर आवेदन लिए जाएंगे। ये सीटें राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित 39 कन्या आवासीय 2 उच्च विद्यालयों में उपलब्ध हैं। इन स्कूलों में छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन, शिक्षा, खेलकूद और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित