ढाका , मार्च 05 -- बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के तीन डायरेक्टर फैज़ुर रहमान, शनियन तनीम और मेहराब आलम चौधरी ने लंबी चली बैठक के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शनिवार को ढाका में हुई लंबी बोर्ड बैठक के बाद कुछ ही घंटों में बीसीबी के तीन डायरेक्टरों ने इस्तीफी दे दिया। फैज़ुर रहमान ने बैठक समाप्त होने के तुरंत बाद बोर्ड को अपने निर्णय के बारे की जानकारी दी, जबकि शनियन तनीम और मेहराब आलम चौधरी ने भी थोड़ी ही देर बाद यही कदम उठाया। इस तरह बीसीबी चुनाव के छह महीने से भी कम समय में इस्तीफा देने वाले डायरेक्टरों की संख्या छह हो गई है।
अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि बैठक में ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से फैज़ुर, तनीम और चौधरी ने यह फैसला लिया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने की, जबकि अस्वस्थ होने के कारण उपाध्यक्ष फारूक अहमद ऑनलाइन जुड़े।
बैठक के बाद नए मीडिया चेयरमैन मोहम्मद मुख़सेदुल कमाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें फैज़ुर के पद छोड़ने की जानकारी मीडिया से मिली। अन्य दो डायरेक्टरों ने संवाददाता सम्मेलन के बाद इस्तीफा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित