रांची , मार्च 26 -- झारखंड के राजद प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर का सप्लाई नहीं हो रहा है।

खाना बनाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। घरेलू दिनचर्या बिगड़ गया है। वहीं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार एवं प्रशासन दावा करता है कि एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है। हम सभी परेशान लोगों को समझ नहीं आ रहा क्या किया जाय।

महिला समिति एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आज रांची के धुर्वा बांसकोचा में हुई। एलपीजी गैस की किल्लत से परेशान लोगों ने केंद्र सरकार और प्रशासन पर काफी आक्रोश व्यक्त किय।

बैठक के दौरान उपस्थित प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी भाजपाई नारा लगाते थे देश में अच्छे दिन आएंगे तथा घर घर गैस सिलेंडर पहुंचाएंगे। श्री यादव ने कहा कि देश की महान जनता जनार्दन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बीजेपी को सरकार बनाने के लिए 3 बार मजबूत जनादेश दिया है।

श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दावा करते थे हमने देशभर में घर घर बैंक खाता खुलवा दिया है, देश से कालाधन खत्म कर प्रत्येक परिवारों को 15-15 लाख रु बैंक खाता में डालेंगे और साथ ही यह भी कहा कि हम प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ लोगों को नौकरी देंगे एवं महिलाओं को धुंआ धक्कड़ से निकाल कर टीवी कैंसर हार्ट जैसे गंभीर बीमारी बचाएंगे और घर घर सिलेंडर पहुंचाने का काम करेंगे।

श्री यादव ने लोगों से कहा कि आप सभी लोग बीजेपी को हमेशा वोट देने का काम किया है और अब आप सभी समझ गए हैं कि भाजपा एक बड़का झूठा एवं जुमलेबाज पार्टी है। इनके नेता बड़ी बड़ी झूठे वादा कर लोगों को बेवकूफ बनाने का काम करते हैं क्योंकि देश की जनता पूर्व से ही महंगाई बेरोजगारी से जूझ रही है और अब एलपीजी घरेलू गैस की किल्लत से परेशान हो रही हैं।

भारत में अभी कोई गंभीर महामारी नहीं आया है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार देशवासियों से भावुक अपील कर कोरोना जैसे माहौल होने की बात कर सहयोग मांग रहे हैं।

राजद का स्पष्ट कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ढुलमुल एवं गलत रणनीति के कारण पड़ोसी देश एवं अधिकांश विदेशों से रिश्ते खराब हुए हैं।

वर्तमान में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर धोखे से वार कर युद्ध की स्थिति उत्पन्न कर दिया जिस कारण से कच्चे तेल, पेट्रोलियम पदार्थ एवं प्राकृतिक गैस की किल्लत हुई है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सरकारी अधिकारी लगातार दावा कर रहे हैं कि देश में एलपीजी सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है। जब गैस की किल्लत नहीं है तब देशभर में लोग गैस के लिए दिनभर लंबी कतार में क्यों खड़े हो रहे हैं।

श्री यादव ने कहा है कि देश की जनता महंगाई बेरोजगारी पलायन से काफी परेशान है और अब बार बार आर्थिक बोझ उठाने की स्थिति में नहीं है। इसलिए सरकार आम जनता को परेशानी में न डाल कर समुचित नागरिक सुविधा प्रदान करने का काम करे।

अगर स्थिति में सुधार नहीं होने पर मजबूरन जनता जनार्दन गोलबंद होंगे, जिसकी शुरुआत गैस के लिए लगे लोगों की लंबी लाइन से पता चलता है।

एलपीजी घरेलू गैस की किल्लत को लेकर रांची नागरिक परिषद का गठन किया गया है जिसके तत्वाधान में लोगों के साथ बैठकें कर एकजुट होने का लगातार संदेश दिया जा रहा है । वर्तमान हालातों एवं आगामी रणनीति के लिए कल रामनवमी के बाद 29 मार्च को हरमू स्थित जमुनानगर में अहम बैठक रखी की गई है।

बैठक में ऊषा देवी, लक्ष्मी देवी, गिरजा देवी, गोपाल उपाध्याय, विजय सिंह, रामकुमार सिंह, मैनेजर राय, राकेश कुमार, मनीष कुमार, हीरालाल सिंह, सतीश सिंह, सूरज प्रसाद, सरोज पाण्डेय, रीमा देवी, मीना देवी, प्रति देवी, विरेंद्र साव, राम बड़ाइक, सुरेश राय, अजय यादव, धर्मेंद्र यादव, सहित कई लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित