बीजापुर , दिसंबर 28 -- छत्तीसगढ़ में जिला बीजापुर के थाना गंगालूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुप्पागुड़ा-पीड़िया इलाके में सुरक्षा बलों ने माओवादियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। एफओबी कोप्पागुड़ा से 199 वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की टीम एरिया डॉमिनेशन एवं डिमाइनिंग ड्यूटी पर निकली थी। अभियान के दौरान सतर्कता और सूझबूझ से कार्य करते हुए सुरक्षा बलों ने दो शक्तिशाली आईईडी बरामद किए, जिन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।
एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िया कैम्प से लगभग दो किलोमीटर की दूरी पर निर्माणाधीन सड़क के समीप डिमाइनिंग कार्य के दौरान सुरक्षा बलों को संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं। जांच करने पर सड़क से लगभग 50 मीटर की दूरी पर माओवादियों द्वारा लगाए गए दो नग इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किए गए। दोनों आईईडी आम नागरिकों और सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से लगाए गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित