बीजापुर , मई 11 -- ) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय में सोमवार रात आरक्षक दिलीप तेलम ने कोतवाली थाना के पास अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।

घटना रात करीब नौ बजे के बीच की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में आरक्षक को संभालने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गयी।

प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक कारणों से आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित