श्रीगंगानगर , फरवरी 12 -- राजस्थान में बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने एक कुख्यात तस्कर को गिरफ्तार करके उससे पांच किलो अफीम बरामद की।

पुलिस महानिरीक्षक हेमंत शर्मा ने बताया कि पुलिस के विशेष दल ने सुबह एक स्कॉर्पियो गाड़ी में जा रहे तस्कर सोमराज बिश्नोई निवासी लोहावट जिला फलोदी को गिरफ्तार किया। उसकी गाड़ी में पांच किलो 85 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। तस्कर सोमराज से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित