मुंबई , दिसंबर 12 -- महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा की कि मुंबई महानगर निगम (बीएमसी) और 28 अन्य नगर निगमों के चुनाव तिथि की घोषणा की।

चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 15 जनवरी, 2026 को होंगे और मतगणना 16 जनवरी को होगी।

उच्चतम न्यायालय ने राज्य चुनाव आयोग को 31 जनवरी, 2026 तक सभी स्थानीय निकाय चुनाव पूरे करने का निर्देश दिया था, क्योंकि ये चुनाव 2022 से लंबित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित