हैदराबाद , मार्च 21 -- भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने शनिवार को कहा कि बीआरएस राज्य विधानमंडल में एक 'निजी सदस्य विधेयक' पेश करेगी, ताकि कांग्रेस की ओर से किये गये छह वादों को लागू किया जा सके।

श्री राव ने कहा कि पदभार ग्रहण करने के बाद, मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने छह वादों से जुड़ी फाइल पर हस्ताक्षर किये थे, और एक हफ़्ते बाद विधानसभा के संयुक्त सत्र के दौरान राज्यपाल ने भी इसकी की घोषणा की थी।उन्होंने कहा, " 800 दिन बीत जाने के बाद भी इन वादों को लागू करने की दिशा में कोई प्रगति नहीं हुई है। सरकार पर दबाव बनाने के लिए हम मौजूदा विधायी सत्र में एक निजी सदस्य विधेयक पेश करेंगे। "उन्होंने कहा कि पार्टी इस विधेयक को पेश करने की अनुमति लेने के लिए विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति से संपर्क करेगी।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सरकार इन छह वादों को लागू करने को लेकर वाकई गंभीर है, तो उसे सदन में इस विधेयक पर चर्चा की अनुमति देनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित