, March 31 -- श्री सरावगी ने कहा कि आज के समय में जब समाज में आपसी वैमनस्य और तनाव की स्थितियां उत्पन्न होती हैं, ऐसे में भगवान महावीर का "अहिंसा परमो धर्मः" का संदेश हमें शांति, संयम और सहिष्णुता का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि महावीर के आदर्शों को जीवन में उतारना समय की आवश्यकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि केवल महापुरुषों के विचारों का स्मरण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलें, तो समाज में समरसता, भाईचारा और नैतिक मूल्यों की स्थापना स्वतः हो जाएगी।
श्री सरावगी ने पटना जैन श्वेताम्बर श्री संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जैन समाज हमेशा से समाज सेवा, शिक्षा और नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नई पीढ़ी को सही दिशा मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में जैन समाज के प्रतिनिधियों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री सरावगी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं जैन समाज के सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित