पटना , फरवरी 13 -- बिहार सरकार ने गेट्स फाउंडेशन के साथ चल रहे ''सहयोग ज्ञापन'' (एमओसी) का पांच वर्षो के लिए नवीनीकरण किया है।
यह समझौता अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा और अगले पांच वर्षों तक राज्य सरकार के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए स्वास्थ्य समेत कुछ अन्य विभागों को सहयोग प्रदान करेगा।
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की उपस्थिति में आज पुराने सचिवालय के सभाकक्ष में यह समझौता किया गया। इस सहयोग ज्ञापन पर बिहार सरकार की ओर से मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत तथा गेट्स फाउंडेशन की भारत में निदेशक श्रीमती अर्चना व्यास ने हस्ताक्षर किए।
बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच वर्ष 2010 से ही यह सशक्त साझेदारी चल रही है। पिछले 15 वर्षों में इस समझौते का कई बार नवीनीकरण किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित