, March 24 -- उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने सासाराम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों पुराने सोन नदी के पानी के बंटवारे के मुद्दे का समाधान हो गया है। उन्होंने बताया कि अब यह तय हो गया है कि पानी का कितना हिस्सा उत्तर प्रदेश, कितना हिस्सा छत्तीसगढ़ और कितना हिस्सा झारखंड और कितना हिस्सा बिहार को मिलेगा। बिहार को मिलने वाला पानी लोगों के घरों तक पीने के लिए पहुंचाया जा रहा है,साथ ही सिंचाई के लिए खेतों में भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
श्री चौधरी ने कहा कि सासाराम को टूरिस्ट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। फोरलेन और सिक्सलेन सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। सासाराम को सीधे रांची से जोड़ने के लिए सिक्सलेन सड़क बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले सासाराम में लोग नक्सलियों और गुंडों के डर से बाहर नहीं निकलते थे, लेकिन अब यहां न्याय के साथ विकास और सुशासन वाली सरकार है।
श्री चौधरी ने रोहतास जिले की सात में से छह सीटों पर जीत दिलाने के लिए जनता का धन्यवाद भी दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित