, May 11 -- मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंचायत स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है और अधिकतर कार्य पंचायत स्तर पर ही संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड, अंचल और थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे गतिविधियों की निगरानी की जा सके।उन्होंने कहा कि सहयोग पोर्टल के माध्यम से लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और निष्पादन के बाद आदेश की प्रति भी ऑनलाइन देख सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक लोगों के आवेदन आते रहेंगे, तब तक सहयोग शिविर जारी रहेगा। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने सहयोग हेल्पलाइन नंबर-1100 एवं सहयोग पोर्टल की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सहयोग शिविर से संबंधित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने भी संबोधित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित