, May 11 -- मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने इस परियोजना के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि नितिन नवीन ने इस परियोजना का विजन तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष रखा था, जिसे सरकार ने धरातल पर उतारा। उन्होंने कहा कि नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री रहते हुए उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के तहत दीघा-आशियाना पथ का निर्माण कराया था। श्री चौधरी ने कहा कि पटना को विकसित और व्यवस्थित बनाने के लिए कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि गंगा नदी के दोनों किनारों पर शहर का विस्तार किया जाएगा तथा 66 हजार एकड़ में पाटलिपुत्र नाम से नया टाउनशिप विकसित किया जाएगा। वहीं सोनपुर में हरिहरनाथ के नाम से नया टाउनशिप बसाने की योजना है।
मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बिहार में सुशासन और विकास को और मजबूत करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून का राज कायम है और अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई अपराधी पुलिस को चुनौती देगा तो उसे 48 घंटे के भीतर जवाब दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित