, May 11 -- श्री चौधरी ने कहा कि पटना में कई नालों पर सड़क निर्माण की योजनाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके। साथ ही नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, जिससे जलजमाव की समस्या न हो। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कहा कि पटना मेट्रो परियोजना को तेजी से पूरा करने तथा डेढ़ महीने के भीतर गंगा नदी में वाटर मेट्रो सेवा शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गये हैँ।
कार्यक्रम में नवीन किशोर सिन्हा पथ के निर्माण से संबंधित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने मुख्यमंत्री श्री चौधरी को हरित पौधा भेंटकर उनका स्वागत किया।समारोह को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन, उपमुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव तथा नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा ने भी संबोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित