, April 15 -- ‎ अभिनन्दन समारोह में मुख्यमंत्री श्री चौधरी के पहुंचने पर उपस्थित हजारों कार्यकर्ताओं ने भाजपा , राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (रातग्र) और उनके समर्थन में नारे लगाए और उनका स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौधरी सभी कार्यकर्ताओं से मिले। इस मौके पर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश भर के कार्यकर्ता जुटे थे। भाजपा के नेतृत्व में पहली बार सरकार बनने से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में मिठाईयां बांटी।

‎ बिहार भाजपा अध्यक्ष श्री सरावगी ने सम्राट चौधरी के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप शपथ ग्रहण और पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा और राजग के लाखों कार्यकर्ताओं को विश्वास है कि नीतीश कुमार के न्याय के साथ विकास कार्यक्रम को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने प्रदेश में जो सुशासन स्थापित किया है उसे और धार देंगे तथा नीतीश कुमार और मोदी के विकास मॉडल और तेज गति से आगे बढ़ेगी।

‎ श्री सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के मार्ग पर नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के उत्थान हेतु प्रभावी प्रयास सुनिश्चित होंगे। उन्होंने कहा कि कि बिहार में पहले भी राजग की सरकार थी आज भी है और कल भी रहेगी। राजग की प्रतिबद्धता कल भी विकसित बिहार बनाने की थी और और आज भी है। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि सुदृढ़ नीति-निर्माण, स्पष्ट प्राथमिकताएं और परिणामोन्मुखी कार्यशैली के साथ नई सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के लिए पूर्णतः संकल्पित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित