, April 25 -- श्री चौधरी ने निर्देश दिये कि माता सीता के जीवन से जुड़े जितने भी स्थान हैं उन्हें पुनौराधाम से जोड़ने का कार्य सुनिश्चित कराएं, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालु कुछ दिनों तक रुककर भ्रमण एवं दर्शन कर सकें। यहां के महंथ जी ने लक्ष्मणा नदी के विषय में जो बातें कही है उसको ध्यान में रखते हुए कार्य सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने समीक्षा बैठक से पहले माता जानकी मंदिर, पुनौराधाम मां जानकी की प्रकाट्य स्थली (मां सीता उर्विजा कुंड) में पूजा-अर्चना कर राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रस्तावित माता जानकी, पुनौराधाम मंदिर के मॉडल का अवलोकन भी किया।स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं, जिला प्रशासन एवं पुनौराधाम मंदिर प्रबंधन समिति ने मुख्यमंत्री श्री चौधरी को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, सांसद देवेशचंद्र ठाकुर, गोपाल जी ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक सुनील कुमार पिंटू, श्रीमती गायत्री देवी, पंकज कुमार मिश्रा, रामेश्वर महतो, नागेंद्र राउत, डॉ. श्वेता गुप्ता, अमित कुमार, अनिल कुमार, वैद्यनाथ प्रसाद, विधान पार्षद श्रीमती रेखा कुमारी, वंशीधर ब्रजवासी, पुनौराधाम मंदिर के महंथ कौशल किशोर दास महाराज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक, ऑपरेशन कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, गृह विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक नंद किशोर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरीय अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित