, April 18 -- मुख्यमंत्री श्री चौधरी को अधिकारियों से जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यहां कर्पूरी ठाकुर जी के दैनिक जीवन से जुड़ी वस्तुओं को संरक्षित किया गया है। उनके कपड़े, चश्मा, कलम, स्नातक की मार्कशीट और स्कूल प्रमाण पत्र इस संग्रहालय में संरक्षित है। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी तस्वीरें एवं दस्तावेज मौजूद हैं। मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव को निर्देश देते हुये कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय भवन में वाचनालय (अध्ययन कक्ष) विकसित करें। उन्होंने कहा कि वाचनालय विकसित होने से यहाँ आनेवाले लोग पुस्तकालय में रखी पुस्तकों एवं पत्रिकाओं के माध्यम से जननायक की सादगी और संघर्षो के विषय में विस्तृत जानकारी हासिल कर सकेंगे।

इस अवसर पर कला, संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ.चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं संग्रहालय से जुड़े कर्मीगण उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित