, May 5 -- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए राज्य में बड़ी संख्या में आवासीय विद्यालय एवं राजकीय छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है। भागलपुर, सुपौल, वैशाली, सहरसा, किशनगंज, पटना सिटी सहित अन्य जिलों में स्थित अभियंत्रण महाविद्यालय में अतिरिक्त भवनों यथा - शैक्षणिक भवन, छात्रावास, ऑडिटोरियम का निर्माण प्रगति पर है, जिन्हें जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देश दिये गये।

बक्सर, सिवान, नवादा, कैमूर, शिवहर अररिया, शेखपुरा, जमुई, औरंगाबाद, अरवल, नालंदा जिले में अटल कला भवन के कार्यों की समीक्षा की गई। प्रत्येक कला भवन की क्षमता 620 होगा। लखीसराय जिले में 630 क्षमता का ऑडिटोरियम का कार्य फिनिशिंग स्टेज में है।

सचिव ने मुख्य सचिवालय एवं विकास भवन में चल रहे अग्निशमन कार्यों को जल्द पूर्ण करने के लिये निर्देश दिये।उन्होंने कहा कि अग्निशमन कार्य को प्रमुखता से पूर्ण करें। इस दौरान अभियंत्रण महाविद्यालय में अतिरिक्त भवनों के निर्माण की भी समीक्षा की गई।

भवन निर्माण विभाग सहित 19 विभागों की समीक्षा के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के लिये गुणवत्ता अनुश्रवण की रिपोर्ट की समीक्षा की गई।

सचिव ने गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पर जोर देते हुए कहा कि गुणवत्ता में कमी पाएं जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियंताओं को निर्देश दिये गये कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिये नियमित रूप से स्थल निरीक्षण करें एवं संवेदकों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक करें। कार्यपालक अभियंता एवं संवेदक की जिम्मेदारी तय करें, जिससे भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चत हो। निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप हो, जिससे निर्माण में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। कार्यपालक अभियंताओं को ऑनलाइन पोर्टल को अपडेट करने के लिए कहा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित