, April 6 -- मंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार से जोड़ने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं का कौशल आज राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को गौरवान्वित कर रहा है। सरकार बाजार की मांग के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर युवाओं को दक्ष बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें तथा वे अन्य युवाओं को भी रोजगार से जोड़ने में सक्षम बनें।
मंत्री ने बैठक में श्रमिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित